BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

कृषि विभाग की छापेमारी, अवैध खाद-बीज जब्त, दुकानदारों को चेतावनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने और नकली व कालातीत कृषि आदानों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर संचालित कृषि विक्रय केंद्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित उर्वरक एवं बीज जब्त किए हैं और संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

भाटापारा विकासखंड के करहीबाजार में कार्रवाई
उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक के नेतृत्व में करहीबाजार स्थित राजकुमार पटेल कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया, जहां अवैध रूप से भंडारित उर्वरक और बीज पाए गए। तत्काल जब्ती की कार्रवाई करते हुए विक्रेता को तीन दिन के भीतर जवाब देने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं पटेल कृषि केंद्र में कालातीत बायो फर्टिलाइजर पाए जाने पर भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। महामाया खाद भंडार का भी निरीक्षण किया गया।
पलारी और सण्डी क्षेत्र में भी अनियमितताएं
विकासखंड पलारी में कृषि सेवा केंद्र पलारी, मुन्ना भाई कृषि सेवा केंद्र सण्डी एवं वर्मा कृषि सेवा केंद्र सण्डी का निरीक्षण करते हुए टीम ने पाया कि विक्रय केंद्रों में बीज, कीटनाशक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं थी, जो कि नियमानुसार अनिवार्य है। संबंधित केंद्रों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
किसानों को ठगी से बचाने की कोशिश
कृषि विभाग का यह अभियान किसानों को नकली एवं घटिया किस्म के बीज व उर्वरकों से बचाने हेतु चलाया जा रहा है। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी या नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने मैदानी अमले व निरीक्षकों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि कृषक किसी प्रकार की ठगी का शिकार न हों।
जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान किसानों की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। प्रशासन ने विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, अन्यथा लाइसेंस निलंबन से लेकर वैधानिक कार्यवाही तक की जा सकती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 17 अप्रैल से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख़्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

जल संसाधन विभाग के सचिव ने भू-अर्जन प्रकरण, वनभूमि का डायवर्सन एवं उसकी प्रक्रियाओं पर प्राथमिकता में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

Bhuvan Patel

हेडमास्टर ने ट्यूशन के बहाने आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस में शिकायत 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!