BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाया, आरोपी जेल भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कवर्धा वनमंडल के पंडरिया (पूर्व) परिक्षेत्र के अंतर्गत वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 जून 2025 को परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ.525 में अवैध कब्जे की सूचना पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में की गई।
छापेमारी के दौरान वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) की टीम ने ग्राम कोदवा गोड़ान, थाना कुकदूर निवासी संतोष वल्द सुद्धूराम श्रीवास द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), 33(1)(ग), 33(1)(घ), 33(1)(ङ) सहित वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 सहपठित धारा 2(16)(ब), धारा 51, 52 तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 एवं 4 के तहत प्रकरण क्रमांक 20712/20 दिनांक 10.06.2025 को दर्ज किया गया।
जांच उपरांत 19 जून 2025 को आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, पंडरिया, जिला कबीरधाम की अदालत में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजने का आदेश दिया।
इस कार्रवाई में वनपाल देवनाथ सिदार, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल विक्रांता सिंह, सुभाष चन्द्र भारद्वाज, संतोष सिंह साकत, दिलीप कुमार चन्द्राकर, जोधन सिंह ठाकुर, तथा वनरक्षक सुदर्शन साहू एवं गौरीशंकर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की मौत, प्रशासनिक प्रोटोकॉल की कमजोरी उजागर

Bhuvan Patel

बोडला तहसील कार्यालय में मुख्य मंत्री के निर्देश का पालन नही ,लोग परेशान

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ खो-खो लीग का कवर्धा में आगाज़

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!