BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम ने रचा इतिहास: जल संरक्षण में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले ने जल संरक्षण को जनआंदोलन में बदलते हुए एक ही दिन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान के तहत जिले में 12 घंटे के भीतर 1 लाख 2 हजार 98 सोख पिट (सोखता गड्ढा) बनाए गए, वहीं 1 लाख 17 हजार 504 नागरिकों ने जल संरक्षण की शपथ ली।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एशिया प्रमुख मनीष विश्नोई ने जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में कलेक्टर गोपाल वर्मा और जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी को प्रोविजनल वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान ने साबित कर दिया कि जब प्रशासन और जनता मिलकर काम करें, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
कलेक्टर वर्मा ने इसे जिले के हर नागरिक का सम्मान बताते हुए समाजसेवी संगठनों, महिला समूहों, मीडिया, स्कूली छात्रों और अधिकारियों का आभार जताया।
चारों विकासखंडों में अभूतपूर्व भागीदारी रही—पंडरिया में 27,911, बोड़ला में 26,205, कवर्धा में 23,110 और सहसपुर लोहारा में 24,872 सोख पिट बनाए गए। शपथ लेने वालों की संख्या भी इन क्षेत्रों में लाखों तक पहुंची।
यह उपलब्धि न केवल कबीरधाम, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है कि जब संकल्प जनसहयोग बन जाए, तो पर्यावरण संरक्षण जैसे लक्ष्य भी साकार किए जा सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस की सफलता: हत्या के प्रयास में फरार आरोपी अविनाश शर्मा गिरफ्तार

Bhuvan Patel

मुक्तिधाम के नाम पर सरकारी राशि की खानापूर्ति! 1 लाख का बोर खनन बेकार, न पानी न सुरक्षा

Bhuvan Patel

 “श्रावण कांवड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, अमरकंटक से कवर्धा तक सेवा और श्रद्धा का संगम”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!