BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, विधायक भावना बोहरा रहीं मुख्य अतिथि, ‘‘योग और पर्यावरण’’ को जोड़ा जनचेतना से

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास और वृक्षारोपण, विधायक बोहरा ने योग को बताया जीवन की आवश्यकता
पंडरिया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया के सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को एक गरिमामयी और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा रहीं, जिन्होंने नगरवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया और सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ की अवधारणा को सार्थक करते हुए नगर पालिका परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने सहभागिता निभाई। आयोजन में योग और पर्यावरण दोनों को जोड़कर सामूहिक चेतना के माध्यम से जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।
विधायक बोहरा ने कहा — “योग जीवन की संपूर्णता का विज्ञान है”
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीनतम जीवन-पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन स्थापित करती है।
उन्होंने कहा, “योग हमें न केवल तनाव और रोगों से मुक्त करता है, बल्कि जीवन को अनुशासित, सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर बनाता है। आज जब दुनिया अनेक मानसिक और शारीरिक चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे समय में योग जीवन की आवश्यकता बन चुका है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग आज एक वैश्विक अभियान बन चुका है और पूरी दुनिया भारत की इस अमूल्य विरासत को सम्मान के साथ अपना रही है।
नगरवासियों ने लिया नियमित योग और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, ताड़ासन आदि का अभ्यास करवाया और इनके लाभों की जानकारी दी।
योग सत्र के बाद प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण कर ‘‘हरित योग’’ अभियान को बल दिया और यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में नियमित योग और पर्यावरण संरक्षण को अपनाकर समाज को स्वस्थ दिशा देंगे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक ओंकार ध्वनि और शांति पाठ के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को योगमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन पंडरिया क्षेत्र में योग, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को सशक्त करने वाली एक स्मरणीय पहल के रूप में सफल रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ के चिन्हारी को मिटाने की तैयारी , विधायक आदर्श ग्राम योजना से बनाया बाउंड्री वॉल

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल: दलदली से विकास की नई रोशनी, कनई नदी से होगी जलापूर्ति

Bhuvan Patel

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!