BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग संगम’’ का भव्य आयोजन, ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित हजारों नागरिकों ने किया सामूहिक योग, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व नशामुक्ति की ली शपथ
कवर्धा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कबीरधाम जिले के पी.जी. कॉलेज डोम परिसर में ‘‘योग संगम’’ और ‘‘हरित योग’’ थीम पर एक भव्य और जनसहभागिता से परिपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे, जिन्होंने हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

योग: भारत की प्राचीन धरोहर, वैश्विक पहचान
अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज विश्व के कोने-कोने में अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है। शर्मा ने योग को दैनिक जीवन में शामिल कर मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मकता बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद श्री शर्मा ने ‘‘नियमित योग करें, नशा छोड़ें, बेटियों को बचाएं और पढ़ाएं’’ का संकल्प दिलाया।
प्रशिक्षकों ने कराया प्रभावी योगाभ्यास
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को पतंजलि योग पीठ के जिला प्रशिक्षक श्री सुरेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे प्रमुख आसनों का अभ्यास कराया गया। आयुर्वेद विभाग के प्रशिक्षकों ने भी सहयोग करते हुए योगासन के लाभों को विस्तारपूर्वक समझाया।
प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा बघेल, कलेक्टर , जिला पंचायत , पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, डीएफओ निखिल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।
हरित योग’ अभियान से जोड़ा पर्यावरण सरोकार
इस बार योग दिवस का आयोजन सिर्फ शरीर और मन के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ‘‘हरित योग’’ के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण का सशक्त संदेश भी दिया गया। योग सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण का संकल्प लिया और उन्हें विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए गए।
प्रदर्शनी और जनजागरूकता सामग्री से मिली जानकारी
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, आयुर्वेद और योग से संबंधित विविध प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने रुचि दिखाई। साथ ही आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा योग पर आधारित पुस्तिकाएं, ब्रोशर और जनजागरूकता सामग्री भी वितरित की गईं।
ओम ध्वनि से हुआ समापन
कार्यक्रम का समापन सामूहिक ओंकार ध्वनि और शांति पाठ के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में दिव्यता और सकारात्मकता का वातावरण निर्मित हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीरा देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती अभिलाषा पांडा द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल योग की महत्ता को उजागर करने वाला रहा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मोबाइल नहीं, भावनाएं लौटाई — कबीरधाम पुलिस ने 35 लाख के गुम मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे

Bhuvan Patel

भाईचारे को किया लहूलुहान: पंचायत चुनाव की रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!