BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

“‘योगगुरु’ की आड़ में अय्याशी का अड्डा: आश्रम से गांजा, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन बरामद, विदेशी फंडिंग और एनजीओ नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित पवित्र प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास बने एक आश्रम से योगगुरु तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है। तपस्वी के भेष में छिपा यह आरोपी आश्रम की आड़ में गांजे का कारोबार, सेक्स टॉय और नशीली दवाओं की तस्करी चला रहा था। पुलिस ने आश्रम से करीब 2 किलो गांजा, नशीले इंजेक्शन, गोलियां, सेक्स टॉय और आपत्तिजनक वीडियो उपकरण जब्त किए हैं।
आरोपी तरुण खुद को 100 देशों में भ्रमण कर चुका ‘अंतरराष्ट्रीय योगगुरु’ बताता है और 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर होने का दावा करता है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गोवा में योग केंद्र के नाम पर पहले भी विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसा ही नेटवर्क चला चुका है। वह अब डोंगरगढ़ में गोवा जैसी गतिविधियां बसाने की कोशिश में था।
पुलिस उसके पासपोर्ट, बैंक खातों, विदेशी फंडिंग और सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच में जुटी है। आश्रम में देर रात तक बाहरी लड़के-लड़कियों की आवाजाही और रेव पार्टी जैसे माहौल की भी पुष्टि हो रही है। मामला केवल नशे की तस्करी नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक आस्था पर भी गहरा प्रहार है।
जांच एजेंसियां आरोपी के विदेशी नेटवर्क और संभावित गिरोह की तलाश में सक्रिय हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

10 मई को नेशनल लोक अदालत: न्यायालयों में सुलह-समझौता का अभियान, प्रधान जिला न्यायाधीश ने दिए जरूरी निर्देश

Bhuvan Patel

फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीडीएस दुकानों के संचालन, महिला पर्यवेक्षकों की भर्ती एवं नवजात शिशुओं के पोषण का उठाया मुद्दा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!