BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘तेवर गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, नगर में निकाला गया जुलूस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छेड़छाड़, बलवा, चाकूबाजी समेत छह मामलों में वांछित था आरोपी राहुल धुरी
 पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और ‘तेवर गैंग’ के सरगना राहुल धुरी को उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस नगर में निकाला, जिससे असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया।
तखतपुर पुलिस के अनुसार, राहुल धुरी उर्फ गोलू (21), निवासी धुरीपारा देवांगन मोहल्ला, लंबे समय से फरार था और छेड़छाड़, चाकूबाजी, बलवा जैसे गंभीर अपराधों के 6 मामलों में वांछित था। आरोपी ने ‘तेवर ग्रुप’ नाम से गैंग बनाकर क्षेत्र में भय का वातावरण बना रखा था।
तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि राहुल कुछ दिन पूर्व बिलासपुर में बाइक से गिरकर घायल हो गया था और पैर में चोट आने के कारण इलाज के लिए अपने मामा के घर अमोराकापा (जिला मुंगेली) में छिपा हुआ था। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे वहां से घेराबंदी कर पकड़ा।
इस कार्रवाई को एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अंजाम दिया गया। अभियान का संचालन एएसपी अचर्ना झा और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ। पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाने के निर्देश दिए हैं।
थाना प्रभारी अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तखतपुर क्षेत्र में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी असामाजिक तत्वों को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीणों को मिला सेहत का संबल: खपरी में आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 138 मरीजों का उपचार

Bhuvan Patel

एक सप्ताह में दो सनसनीखेज घटनाएं: पहले बछिया पर चाकू से हमला, अब कोलिहा में गौवंश मृत — धारदार हथियार से कटने के निशान ने क्षेत्र में दहशत फैलाई

Bhuvan Patel

कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड में मतदान शुरू, दिग्गज मैदान में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!