BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“बिजली विभाग की लापरवाही से घोघराकला में मवेशी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, FIR की चेतावनी”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम घोघराकला में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव में खुले पड़े अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना न केवल विभागीय अनदेखी को उजागर करती है बल्कि भविष्य में किसी बड़े हादसे की चेतावनी भी देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और बिजली विभाग को समय पर सूचित भी किया गया था, किन्तु विभाग ने सुधार कार्य को लेकर अब तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का आरोप है कि मवेशियों की मौत से भी विभाग का मन नहीं भर रहा, अब लगता है कि आम नागरिकों की जान लेकर ही बिजली विभाग संतुष्ट होगा।
स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम को देखते हुए चिंता जाहिर की है और चेतावनी दी है कि अगर समय रहते सुधार कार्य नहीं हुआ तो किसी भी वक्त कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों के विरुद्ध मवेशियों की मौत के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। इस पूरे मामले ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह मामला कबीरधाम जिला प्रशासन और विद्युत वितरण कंपनी के लिए एक चेतावनी है कि यदि तत्काल सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो जनाक्रोश और कानूनी कार्रवाई दोनों ही झेलने पड़ सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मोबाइल लाइब्रेरी और प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम से छात्रों को मिला लाभ

Bhuvan Patel

हर कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, समर्पण और सेवा से ही मजबूत हुआ संगठन : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

कवर्धा से वनांचल तक, कबीरधाम में खुलेआम बिक रही अवैध शराब — आबकारी विभाग नदारद, पुलिस कभी-कभार सक्रिय”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!