BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, कबीरधाम पुलिस ने फर्जी दलाल को दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , 
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर फर्जी दलाल को कबीरधाम पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परदेशी टेकाम, निवासी ग्राम शीतलपानी, खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को सहायक आरक्षक और एसआई की नौकरी दिलाने का झांसा देता था।
आरोपी ने ग्राम घोठिया निवासी राम बघेल से कुल ₹3,03,600 की ठगी की, जिसमें से ₹1,83,600 बैंक खातों के माध्यम से और शेष नगद सिग्नल चौक स्थित एक लॉज के पास लिया गया। इस लेनदेन की पुष्टि दो गवाहों ने की है।
जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी या नौकरी की पुष्टि चाही, तो आरोपी लगातार बहानेबाजी करता रहा। अंततः पीड़ित ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भापुसे, एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के मार्गदर्शन में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी इस तरह की ठगी की हो सकती है। पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है।
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा नौकरी, ट्रांसफर या टेंडर के नाम पर पैसों की मांग की जाए तो तत्काल निकटतम थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दामाखेड़ा में कबीर सागर का निर्माण अधर में! 10 एकड़ का भव्य प्रोजेक्ट 50% भी पूरा नहीं

Bhuvan Patel

कवर्धा में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही – खटारा वाहन में बच्चों की जान जोखिम पर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Bhuvan Patel

कवर्धा मेडिकल फर्जीवाड़ा केस में नई हलचल — निलंबित लिपिक दीपक सिंह ठाकुर पर विभागीय जांच का रास्ता साफ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!