BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

“संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: आकांक्षा हाट मेला का होगा भव्य उद्घाटन, अतिथि चयन में प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा आकांक्षी विकास खण्ड बोड़ला अंतर्गत आकांक्षा हाट मेला का उद्घाटन एवं संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह दिनांक 3 अगस्त 2025 को पी.जी. कॉलेज डोम, कवर्धा में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन नीति आयोग तथा छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में आकांक्षी जिलों में विकास के उद्देश्य से संचालित योजनाओं की समीक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम की श्रेणी में शामिल है।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा। इनके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशोसर पटेल, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, नपाध्यक्ष कवर्धा चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी कार्यक्रम में सुनिश्चित की गई है।
लेकिन मेहमानों की सूची को लेकर उठे सवाल
हालांकि कार्यक्रम बोड़ला विकासखण्ड से संबंधित है, लेकिन नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष विजय पाटिल को आमंत्रण सूची में शामिल नहीं किया गया है, जो स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करते। यह स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं, कार्यक्रम कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित हो रहा है, इसके बावजूद जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष को भी आमंत्रण पत्र में स्थान नहीं दिया गया है। यह पहला मामला नहीं है, जब कवर्धा जनपद पंचायत अध्यक्ष को उपेक्षित किया गया हो। इससे पूर्व जिला अस्पताल और तहसील कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के आमंत्रण पत्र में भी उन्हें स्थान नहीं मिला था, जिससे जनप्रतिनिधियों में असंतोष की भावना देखी जा रही है।
उठ रहे सवाल 
लोकसभा सासंद संतोष पांडे का नाम भी गायब है । क्या प्रशासनिक आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उपस्थिति अब केवल औपचारिकता मात्र रह गई है? ऐसे आयोजनों में समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक मूल्यों और स्थानीय विकास दृष्टिकोण के लिए आवश्यक है।
तीन दिवसीय आयोजन
आकांक्षा हाट मेला 3 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, उत्पादों की प्रदर्शनी, महिला स्व-सहायता समूहों के स्टॉल्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में श्रम दिवस एवं बोरे बासी दिवस का गरिमामयी आयोजन

Bhuvan Patel

सुनील गुप्ता,रघुनाथ साहू भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हो गए शामिल

Bhuvan Patel

शिक्षा विभाग की कार्रवाई — प्रधान पाठक स्वामी वर्मा निलंबित, बच्चों को न पढ़ाने और अवैध वसूली के आरोप साबित”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!