BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, आदिवासी समुदाय ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तरेगांव जंगल में विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय, विशेष रूप से आदिवासी समुदाय को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों और उनसे जुड़ी कानूनी व उपचार संबंधी जानकारियों से अवगत कराना रहा।

इस विशेष पहल का मार्गदर्शन माननीया श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत यादव, पैरालीगल वालंटियर द्वारा किया गया। इसमें थाना तरेगांव जंगल से एएसआई श्री बोनाफिंज मिंज एवं स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में NALSA की योजनाओं एवं DAWN योजना 2015 के अंतर्गत नशा पीड़ितों के पुनर्वास, कानूनी सहायता और सामाजिक पुनर्स्थापन की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने नशे से जुड़ी बीमारियों एवं उनके इलाज की जानकारी साझा की, जबकि पुलिस विभाग ने अवैध तस्करी पर कानून की भूमिका व समुदाय की भागीदारी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सहभागिता के इस उत्साहपूर्ण दृश्य ने यह संकेत दिया कि समाज नशामुक्ति की दिशा में सजग और प्रतिबद्ध है।
यह जागरूकता अभियान समाज में स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण की स्थापना की दिशा में एक प्रभावशाली और सकारात्मक कदम साबित हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डेढ़ किमी सड़क की बदहाली, देवदहरा के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Bhuvan Patel

बलरामपुर : त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण

Bhuvan Patel

पत्रकारिता और समाज की आड़ में देह व्यापार! मजगांव कांड से नामदेव समाज शर्मसार, फर्जी अध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!