BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया विधानसभा में 75.27 प्रतिशत और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित की गई है। प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया और कवर्धा का निर्वाचन 07 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में जिले का मतदान 78.33 प्रतिशत रहा। जिसमें 78.38 प्रतिशत पुरूष और 78.27 प्रतिशत महिला मतदान हुआ। जिले के पंडरिया विधानसभा में 75.27 और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंडरिया विधानसभा में 75.30 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 75.25 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 81.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.15 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदान में कबीरधाम जिले में कुल 79.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 80.28 प्रतिशत पुरूष और 79.21 प्रतिशत महिला मतदाता थे। 2018 के मतदान में जिले के पंडरिया विधानसभा में 77.36 और कवर्धा विधानसभा में 82.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंडरिया विधानसभा में 78.16 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 76.55 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 82.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.72 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खेत विवाद में फरसे से जानलेवा हमला: अधियारा ने किसान की गर्दन पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

नगरीय निकायों के एक चौक का नामकरण होगा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कलेक्टर ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए नगरीय निकायों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हस्ताक्षर अभियान द्वारा ‘‘बेटी बचाओ बेटी बढाओं’’ योजना की शुरुआत

Bhuvan Patel

अमित बाजपेयी ने किया 15 लाख का धान गबन, कुकदूर उपार्जन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार — 119 बोरा धान जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!