BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कलेक्टर गोपाल वर्मा की सख्ती: देर से पहुंचने वाले 42 कर्मचारी चिह्नित, कान पकड़कर मांगी माफी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
जिले में प्रशासनिक अनुशासन और समयपालन को लेकर कलेक्टर गोपाल वर्मा का सख्त रुख सामने आया है। उन्होंने गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत, जिला अस्पताल और करपात्री स्कूल का औचक निरीक्षण कर सरकारी अमले को समय के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रयास किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत कार्यालय में 10 बजे के बाद तक कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी का गहन अवलोकन करने के बाद 42 कर्मचारियों को देर से पहुंचने पर चिह्नित कर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मौके पर कुछ कर्मचारियों ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में समयपालन का संकल्प लिया।
कलेक्टर ने दो टूक कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 5:30 तक तय किया है, इसलिए सभी को समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है।
इसके बाद कलेक्टर का काफिला जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थिति जांची गई। कई कर्मी समय पर नहीं मिले, जिस पर अस्पताल प्रबंधन को भी फटकार लगाते हुए शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा गया। साथ ही निर्देश दिया कि ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों के नाम, मोबाइल नंबर और शिफ्टवार जानकारी एक बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
निरीक्षण की तीसरी कड़ी में कलेक्टर करपात्री स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति जांची। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए समय की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
कलेक्टर वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें, इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण सजग और उत्तरदायी रहना होगा। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लाखो के सरकारी धान को बेच दिए प्रबंधक , जारी हुआ नोटिस , नहीं दिया जवाब

Bhuvan Patel

जिले में मुख्य मार्गों एवं चौक चौराहों से घुमंतू पशुओं को हटाने की कार्यवाही की गई 

Bhuvan Patel

राधाकृष्णा मंदिर तालाब में तीसरे रविवार श्रमदान: स्वच्छता और जल संरक्षण की ओर सार्थक पहल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!