BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष 6 जुलाई को पंडरिया में करेंगे छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ, महिलाओं का होगा सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
6 जुलाई रविवार को शासकीय आत्मानंद विद्यालय, पंडरिया में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं महतारी सम्मान समारोह का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को पंडरिया में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पंचायत एवं नगर पालिका के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष  राजेंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला व भाजपा संगठन मिलकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में कबीरधाम वकील संघ का बड़ा फैसला – आरोपियों की पैरवी नहीं होगी, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट वकीलों से भी समाज ने की अपील”

Bhuvan Patel

चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिर0 कर पुलिस ने भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और होटल-ढाबा संचालकों पर कार्रवाई, 35 प्रकरण दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!