ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता से पंडरिया विधानसभा को एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण अंचलों में चौमुखी विकास की गति को बल मिलेगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी महेंद्र धृतलहरे ने विधायक बोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास पैकेज समस्त ग्रामीणों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आम नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेदभाव और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।
राजेश्वरी ने कहा, “हमारी विधायक भावना बोहरा ने जो दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है, वह इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने की क्षमता रखती है। आज जो सौगात मिली है, वह उनके अथक प्रयासों और जमीनी जुड़ाव का परिणाम है।”
विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों और संपर्क सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को पक्की सीसी सड़क की सुविधा मिलेगी, जिससे परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बेहतर होगी।
इस सौगात से बोड़तराखुर्द, निगापुर, सोमनापुर, कोयलारी कला और घोरपेडी जैसे ग्राम पंचायतों को विशेष लाभ मिलेगा।
ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों — कपिल दीवान, सरपंच सुनील जोशी, सीमा अनंत, संतोष भास्कर, शारदा पप्पू, प्र. ईश्वर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक के इस कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेता सुशील अश्वनी यदू, ओम यदू, मुकेश ठाकुर, परस सिंगरौल, देवेश साहू, अमन खनूजा, देवेन्द्र चंद्रवंशी, गणेश यादव सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए विधायक के नेतृत्व की प्रशंसा की।
भावना बोहरा को क्षेत्र की एक विकासशील, संवेदनशील और कर्मठ जनप्रतिनिधि बताते हुए, लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा शीघ्र ही विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।