BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से तरेगांव जंगल बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजानवागांव को मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रयासों से बोड़ला ब्लॉक के बैगा बाहुल्य तरेगांव जंगल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजानवागांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की स्वीकृति मिली है।
इस निर्णय से जिले में अब 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे। साथ ही राज्य शासन ने अस्पतालों के उन्नयन के लिए 49 नए पदों की स्वीकृति दी है, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों से लेकर स्टाफ नर्स, तकनीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और स्वीपर तक सभी आवश्यक पद शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“सरकार का उद्देश्य है कि हर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के नागरिक को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। अब आदिवासी परिवारों को शहर तक आने की मजबूरी नहीं रहेगी, उन्हें इलाज पास में ही मिलेगा।”
इस फैसले से विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों और आदिवासी समुदाय को सीधा लाभ मिलेगा। जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सड़क हादसे का हुआ शिकार , आई चोट 

Bhuvan Patel

नेशनल हाईवे चिल्फी घाटी में फिर लगा लंबा जाम , आवागमन बंद

Bhuvan Patel

अध्यक्ष सुषमा बघेल ने दी त्योहारों की शुभकामनाएं, केंद्र की जीएसटी राहत योजना को बताया ऐतिहासिक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!