BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सुशासन तिहार से बदली दलदली की तस्वीर: 2,346 में 2,346 आवेदनों का हुआ समाधान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने किया फॉलोअप शिविर में कार्यों की गहन समीक्षा, मुख्यमंत्री घोषणाओं पर तेजी से अमल
कवर्धा, 
कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल दलदली में सुशासन तिहार का सीधा असर देखने को मिला है। मंगलवार को आयोजित विशेष फॉलोअप शिविर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर 6 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणाओं और समाधान शिविर में प्राप्त 2,354 में से 2,346 आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की जमीन पर समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा कि शेष 8 लंबित आवेदनों का समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ आमजन तक पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
फॉलोअप शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सीईओ, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य उपलब्धियाँ:
कृषि विभाग ने किसान सम्मान निधि में 8 और सोलर पंप में 5 हितग्राहियों को लाभ दिया।
खाद्य विभाग ने 51 पात्रों को नए राशन कार्ड वितरित किए, अपात्रों को चिन्हित किया गया।
पीएचई विभाग ने 203 में से 26 नलकूप खुदवाए, 66 गाँवों के लिए 118 करोड़ से अधिक की जल प्रदाय योजना का प्रस्ताव भेजा।
विद्युत विभाग ने तरेगांव जंगल में खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला।
जल संसाधन विभाग ने सिंचाई परियोजना के लिए 46 करोड़ से अधिक की लागत का प्राक्कलन तैयार किया।
पशुपालन विभाग ने 17 हितग्राहियों को मुर्गीपालन, सूकरपालन, बकरीपालन में लाभान्वित किया।
फॉलोअप शिविर में समय-सीमा बैठक भी आयोजित
शिविर के दौरान विभागवार प्रगति की समय-सीमा बैठक भी हुई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक आवेदन की अद्यतन स्थिति लेकर शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
अंत में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी ने सभी उपस्थित जनों का आभार जताते हुए कहा कि दलदली जैसे दुर्गम अंचल में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन इस बात का संकेत है कि सुशासन तिहार वास्तव में ग्रामीण बदलाव की आधारशिला बन रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पोषण ट्रैकर में भारी विसंगति: मुनमुना-अमनीया में निगरानी फेल, कुपोषण नियंत्रण में भारी चूक

Bhuvan Patel

त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगद 8000 रुपये बरामद

Bhuvan Patel

पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!