BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

भाईचारे को किया लहूलुहान: पंचायत चुनाव की रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश ने दो सगे भाइयों के रिश्ते को खूनी संघर्ष में तब्दील कर दिया। शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर ईंट और दांत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुण्डा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम नरौली निवासी अंतु मेहर (49) पर उसका छोटा भाई संतोष मेहर (39) ने दिनांक 04 फरवरी की रात पंचायत चुनाव के पुराने विवाद को लेकर मारपीट की। आरोपी ने न केवल ईंट से हमला किया बल्कि बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली को दांत से काट डाला और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़ित को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया। डॉक्टरी परीक्षण में चोट की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(2) सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं।
कुण्डा थाना प्रभारी महेश प्रधान के नेतृत्व में की गई जांच के बाद फरार आरोपी को 08 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल, तथा पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट संकेत गया है कि पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद के नाम पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बरसात में भी डटे रहे किसान, लोहारा में सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

Bhuvan Patel

आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य निलंबित – एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली का मामला”

Bhuvan Patel

पंडरिया नगर पालिका परिषद में 5 नामांकित पार्षद घोषित, रोशन जैन सहित सभी नवमनोनीत पार्षदों को मिल रही बधाइयाँ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!