BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

“दर्री तालाब में स्वच्छता बना जनआंदोलन: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के श्रमदान से दिखी एकजुटता की मिसाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
स्वच्छता को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार प्रातः कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के दर्री तालाब में स्वयं श्रमदान कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता का प्रेरणादायी संदेश दिया। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्षद, समाजसेवी, युवा समूह, स्वसहायता समूह की महिलाएं, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वेच्छा से सहभागिता कर तालाब की सफाई की।
उपमुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने तालाब के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाकर जलकुंभी, कचरा एवं गंदगी हटाने का कार्य किया। तालाब के घाटों की भी विशेष रूप से सफाई की गई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, यह हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और नागरिक मिलकर काम करते हैं, तभी स्वच्छ और विकसित समाज का निर्माण संभव है। कवर्धा की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगी।”
नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रवंशी ने भी नगरवासियों की जागरूकता और उत्साह को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा” के सपने को साकार करने के लिए जनसहयोग ही सबसे बड़ी ताकत है।
यह आयोजन केवल एक सफाई कार्यक्रम नहीं बल्कि नागरिक चेतना और एकजुटता का उदाहरण बन गया है। लोगों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे अपने मोहल्लों और वार्डों की नियमित सफाई सुनिश्चित करेंगे और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री  ने दिखाया ‘परफॉर्मिंग गवर्नेंस’ का मॉडल, अन्नदाताओं का किया अनोखा सम्मान

Bhuvan Patel

पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास को देखकर मानसिक संतुलन खो रहा है नीलकंठ चंद्रवंशी 

Bhuvan Patel

राइस मिलों में कस्टम मिलिंग के धान खत्म लेकिन चावल जमा नही जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!