BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

जन्मदिन पर जनसेवा और आस्था के संग उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रहेंगे व्यस्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार वे सबसे पहले प्राचीन भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद बूढ़ा महादेव मंदिर और खेड़ा पति हनुमान मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा करेंगे।
श्री शर्मा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित समारोहों में भी शामिल होंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद वे  विधायक कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनेंगे। उप मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवाभाव और जनसंपर्क के रूप में मनाने का यह सिलसिला लगातार जारी है।
श्री शर्मा के समर्थकों और आम नागरिकों में भी उनके जन्मदिन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विश्व कला दिवस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा बघेल ने दिए बधाई संदेश

Bhuvan Patel

जिले में 18 मार्च तक मानाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह , सभी सीएचसी एवं जिला चिकित्सालय मे नेत्र जॉच जारी

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!