BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को विधायक प्रतिनिधि ने भेंट की प्रतीकात्मक तलवार, “हिंदू सम्राट – आतंकियों के काल” की उपाधि से किया सम्मानित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें एक अनूठा सम्मान प्राप्त हुआ। उनके विधायक प्रतिनिधि परदेशी पटेल ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को “हिंदू सम्राट, आतंकियों के काल – कवर्धा के लाल” की उपाधि देते हुए प्रतीकात्मक तलवार भेंट की। यह तलवार भेंट कर श्री शर्मा के राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण, हिंदू संस्कृति के संरक्षण और आतंकवाद के विरुद्ध उनके सशक्त नेतृत्व का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि परदेशी पटेल ने कहा कि “श्री विजय शर्मा प्रदेश ही नहीं, बल्कि कवर्धा क्षेत्र के गौरव हैं। वे हिंदू संस्कृति के रक्षक और आतंकी मानसिकता के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने वाले जननेता हैं। इसलिए आज उनके जन्मदिवस पर उन्हें यह तलवार भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें ‘हिंदू सम्राट’ और ‘आतंकियों के काल’ की उपाधि प्रदान करना हमारे लिए गर्व का विषय है।”
तलवार भेंट करने का यह आयोजन कवर्धा में उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे विविध कार्यक्रमों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इस पहल को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के व्यक्तित्व और विचारधारा का प्रतीक बताया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतीकात्मक तलवार भेंट स्वीकार करते हुए सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि यह तलवार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सदैव प्रदेश और राष्ट्र के हित में कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति जनता की आस्था और सम्मान को एक बार फिर सार्वजनिक रूप से प्रकट किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन विभाग में भ्रष्टाचार: करोड़ो की लागत से बने सड़क का कौड़ी का उपयोग नहीं, निर्माण में भारी अनियमितता

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव के दौरान कुर्सी तोड़ने वाले और कुर्सी चोरी करने वाला गिरफ्तार

Bhuvan Patel

MP बोर्ड एग्जाम: 12वीं के बायोलॉजी के पेपर में एक नकलची पकड़ा, 309 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!