BP NEWS CG
बलौदा बाजारसिटी न्यूज़

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक में जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ईडी और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और ईडी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में केंद्रीय जांच एजेंसियां भूपेश बघेल और उनके परिजनों के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही हैं। इस कार्रवाई को लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादाओं पर हमला बताया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विद्याभूषण शुक्ला, सुशील शर्मा, परमेश्वर यदु, हितेंद्र ठाकुर, राकेश वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, अनिल साहू, लखेश साहू, योगेश बंजारे, राजा तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, अश्वनी वर्मा, समीर अग्रवाल, पदमेश्वरी साहू, रूपेश ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, सलमान शेख, मनीष चंद्रकार, रोहित साहू, दयाराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। संघर्ष जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च को

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल कबीरधाम में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना की मजबूत शुरुआत, विभागीय समन्वय से बढ़ी तैयारियां

Bhuvan Patel

“कबीरधाम की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: मशरूम उत्पादन एवं बागवानी प्रशिक्षण से सशक्तिकरण की ओर”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!