BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

रानी दहरा जलप्रपात हादसे के बाद कलेक्टर-उपमुख्यमंत्री सख्त, बिना अनुमति प्रवेश बंद – 24 घंटे निगरानी और मदिरा सेवन पर पूर्ण रोक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
रानी दहरा जलप्रपात में युवक के लापता होने की घटना के बाद कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सहित कई अहम सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
अब बिना अनुमति जलप्रपात में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक आगंतुक का नाम-पता दर्ज करना अनिवार्य होगा। शाम 5 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा और 5:30 बजे तक सभी पर्यटकों की वापसी सुनिश्चित की जाएगी। गहरे पानी में नहाना, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है। चेतावनी बोर्ड, जागरूकता स्लोगन व बैरिकेडिंग की मरम्मत के आदेश भी दिए गए हैं।
जलप्रपात क्षेत्र में मदिरा सेवन, नशीले पदार्थ लाना सख्त वर्जित रहेगा। पुलिस-आबकारी विभाग को नियमित पेट्रोलिंग व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने वन व नगर सैनिकों की 24 घंटे ड्यूटी तय कर दी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक सामग्री पर रोक व आग जलाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर ने युवक के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। फिलहाल लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने सुरक्षात्मक उपायों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पोलमी चेकपोस्ट के सामने भीषण हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

दीक्षा से पूर्व काजल डाकलिया का हुआ भावपूर्ण बहुमान, धर्ममय वातावरण में नगर ने दी शुभकामनाएं

Bhuvan Patel

आम आदमी पार्टी में बड़ी संख्या लोग हुए शामिल 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!