BP NEWS CG
अन्य

नेउर में हिरण शिकार का मामला: कवर्धा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन शिकारी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में कवर्धा वनमंडल को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम नेउर में नर चीतल (हिरण) के अवैध शिकार की सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वनमंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल एवं उपवनमंडल अधिकारी सुयश धर दीवान के निर्देशन में रायपुर डॉग स्क्वॉड की मदद से ग्राम नेउर में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन शिकारी चिंताराम पिता धीरजी, सरजू पिता जरहु और रोशन पिता मोहन सभी  गोंड समाज से है को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर पेश किया जा रहा है।
बताया गया कि नेउर क्षेत्र में हिरण का शिकार कर उसके मांस को आपस में बाटने के फिराक में थे लेकिन ऐसा  नहीं कर पाए । शिकार के बाद उसे जंगल के छोटे छोटे झाड़ियों के बीच में छिपकर रखे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड के सहयोग से आरोपियों के घर में तलाशी अभियान चलाया और साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान में पंडरिया पश्चिम की वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लवी गंगबेर एवं पंडरिया पूर्व के महेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में विभागीय अमले ने विशेष योगदान दिया। प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल, परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक तथा रायपुर डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा श्रमिकों का भी विशेष सहयोग रहा।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले के 07 नगरीय निकायों के 120 वार्डो का आरक्षण प्राक्रिया पूरी

Bhuvan Patel

पंडरिया विधानसभा के कुकदूर एवं दुल्लापुर मंडल सतनामी समाज के सैकड़ों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किए.

Bhuvan Patel

रात्रि में घर के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौज आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!