BP NEWS CG
कवर्धाबलौदा बाजाररायपुरसिटी न्यूज़

पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक चुके भूपेश : भाजपा ने किया कोयला आवंटन घोटाले का पर्दाफाश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला तेज करते हुए भाजपा ने कांग्रेस और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर हैं, जिनके समर्थन में पूरी कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है? पुत्र मोह में भूपेश बघेल अपनी पार्टी के साथ प्रदेश को भी गर्त में धकेल रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जनता को सड़कों पर परेशान कर रही है। श्री वर्मा ने कहा कि ‘चोरी ऊपर से सीनाजोरी’ की मिसाल कांग्रेस बार-बार पेश कर रही है। कोयला आवंटन और पेड़ कटाई के मामले में भाजपा ने दस्तावेज जारी कर कांग्रेस के झूठ को बेनकाब कर दिया है।
श्री वर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था। शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी जैसे घोटालों से प्रदेश के संसाधनों को जमकर लूटा गया। अब जब कानून सम्मत कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस उसके विरोध में सड़क पर प्रदर्शन कर रही है।
कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में उन्होंने खुलासा किया कि खुद भूपेश बघेल सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति से लेकर वन स्वीकृति तक के लिए पत्र भेजे थे। 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति की सिफारिश की। 31 मार्च 2021 को गारे पेलमा सेक्टर 2 के लिए समझौता हुआ। 19 अप्रैल 2022 को वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को स्टेज-2 के लिए सिफारिश भेजी गई।
भाजपा ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस अब मनमोहन सिंह सरकार के समय हुए निर्णयों के लिए माफी मांगेगी? क्या भूपेश बघेल अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री वी डी कल्ला ने कोल ब्लॉक आवंटन के लिए लगातार पत्र लिखे, जिसे खुद भूपेश बघेल ने स्वीकृत किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में खड़ी होकर जनता का विश्वास खो चुकी है।पत्रकार वार्ता में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव शक्कर कारखाना से 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश: सरकारी संपत्ति चुराकर कबाड़ियों को बेचा, दो गिरफ्तार, कबाड़ी आतंक का खुलासा

Bhuvan Patel

पुत्र ने ली पिता की जान: मामूली विवाद बना खूनी वारदात की वजह, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

आंगनबाड़ी खैरबना कला–2 में समग्र बाल विकास की मिसाल: मुक्त खेल से पोषण, प्रार्थना से सीख और कहानी से संस्कार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!