BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा पीजी कॉलेज घोटाला: ₹1.22 करोड़ के गबन में सहायक प्रमोद वर्मा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा स्थित शासकीय पीजी कॉलेज में सामने आए ₹1.22 करोड़ के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रमोद वर्मा कॉलेज में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत था।
वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर यह प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसकी विस्तृत जांच के बाद गबन की राशि करीब ₹1.22 करोड़ तक पहुंच ।
कैसे हुआ खुलासा
महाविद्यालय संचालन में गड़बड़ी को लेकर मई 2024 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में करीब ₹28 लाख की हेराफेरी का पता चला। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में यह राशि बढ़कर ₹1,22,59,125 हो गई।
 जांच में सामने आए ये गंभीर तथ्य:
₹1.13 करोड़ की राशि बैंक या खजाने में जमा नहीं की गई
₹24.81 लाख स्ववित्तीय मद में कम जमा किया गया
₹2.20 लाख बिजली बिल के नाम पर निकाले गए, लेकिन जमा नहीं किए गए
₹9.40 लाख की राशि मोबाइल बिल, ऑडिटोरियम किराया और अन्य मदों में गड़बड़ी से खर्च
इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जानबूझकर छिपाए गए। कुछ कागज कॉलेज से बरामद हुए तो कुछ आरोपी के घर से मिले।
प्रमोद वर्मा ने यह स्वीकार किया कि कॉलेज से जुड़े कई मूल दस्तावेज उसके पास घर पर थे, जिन्हें बाद में लौटाया गया।
उसे पहले ही निलंबित कर दिया गया था, और अब दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस टीम ने इस मामले में गहराई से जांच की। टीम ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, पूछताछ की और सबूत जुटाए। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही अब अन्य लोगों की भूमिका और बची हुई रकम की जांच जारी है।
कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान में करोड़ों की हेराफेरी न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही दिखाती है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करती है।
अब देखना यह है कि इस गबन में और कौन-कौन शामिल था और बाकी रकम की वसूली कैसे होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

30 सितम्बर तक हर किसान का एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य – कलेक्टर की सख्त चेतावनी, लापरवाह अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Bhuvan Patel

सौगात : कवर्धा में राज्य की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ

Bhuvan Patel

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण की समय-सारणी में फिर संशोधन हुआ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!