BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़सिटी न्यूज़

पूर्व विधायक के भाई की लाश जंगल में मिली, 23 दिन से थे लापता – हत्या की आशंका, पुलिस पर उठे सवाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश तमनार के सिसरिंगा जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। जयपाल सिंह 7 जुलाई से लापता थे। बुधवार को ग्रामीणों को जंगल में उनका शव दिखा, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे और कई जांच टीमें गठित की गई हैं। शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
लापता होने के बाद से परिजनों में छाई थी बेचैनी
7 जुलाई को जयपाल सिंह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद से लापता थे। लगातार खोजबीन के बावजूद जब पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला तो पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने जयपाल का पता बताने वाले को ₹21,000 का इनाम देने की घोषणा की थी।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। लोगों ने सवाल उठाए कि जब एक पूर्व विधायक के भाई की गुमशुदगी में भी पुलिस नाकाम रही, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हत्या की आशंका को लेकर जांच तेज कर दी गई है। यह मामला पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों पर थाना कुकदुर पुलिस ने लगातार बड़ी कार्यवाही , तस्कर के कब्जे से 81.520 किलो ग्राम गांजा बरामद

Bhuvan Patel

करमतरा बाल मेले में स्वाद और उत्साह का मिला संगम

Bhuvan Patel

दिशा समिति के माध्यम से लोक क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें बेहतर तरीके से दूर करने कार्य करे-सांसद श्री संतोष पाण्डेय सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ”दिशा” की बैठक आयोजित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!