BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ खो-खो लीग का कवर्धा में आगाज़

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सांसद संतोष पांडेय बोले—एशियाड की तैयारी अभी से, खेल परिसर की मांग लोकसभा में उठाई
कवर्धा। आध्यात्मिक नगरी कवर्धा ने इतिहास रचते हुए पहली बार छत्तीसगढ़ खो-खो लीग की मेजबानी की। 22 से 24 अगस्त तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा समेत अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मंचासीन रहे।

राज्य एवं जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस लीग में प्रदेश के 22 जिलों की 8 टीमें शामिल हुई हैं। करीब 170 खिलाड़ी, 30 अधिकारी और 24 कोच/मैनेजर इसमें भाग ले रहे हैं। चयनित खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी खिलाड़ियों की सुविधा, पोषण और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में कवर्धा में एक खेल परिसर की मांग भी रखी है, जिससे सभी खेल एक ही स्थान पर हो सकें।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा ने कहा कि खो-खो केवल खेल नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, सामूहिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है। वहीं रामकुमार भट्ट और दिनेश चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
पहले दिन के मुकाबले
महिला वर्ग में अग्नि एंजल, धाकड़ वॉरियर्स और डेंजरस डॉलफिन विजयी रहीं।
पुरुष वर्ग में ड्रीम पेंथर्स, रॉयल किंग और कल्कि फोर्स ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महासचिव तरुण शुक्ल, सचिव राजर्षि पांडेय, उपाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति पटेल ने खेल शपथ दिलाई और आभार प्रदर्शन मीनाक्षी अग्रवाल ने किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धरती रो रही है, क्या तुम सुन रहे हो? – पृथ्वी दिवस पर एक चेतावनी

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल कबीरधाम में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना की मजबूत शुरुआत, विभागीय समन्वय से बढ़ी तैयारियां

Bhuvan Patel

प्रेग्नेंट महिला की दर्दनाक मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; बोड़ला पुलिस कर रही जांच

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!