BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर शराब प्रेमियों को झटका – सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में घोषित हुआ शुष्क दिवस, अवैध बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
कवर्धा,
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में संचालित सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, कम्पोजिट दुकानों, एफ.एल. 3(ग) पर्यटन बार एवं मद्य भंडारण भांडागारों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। इस दिन को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, न सिर्फ शराब दुकानें बल्कि उनसे संलग्न अहाते भी पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही मदिरा का अवैध विक्रय, भंडारण या परिवहन न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के उल्लंघन पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 15 अगस्त की संपूर्ण अवधि तक प्रभावशील रहेगा।
शराब प्रेमियों को यह जानकर निराशा हो सकती है कि स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें मदिरा से दूर रहना होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया के खरहट्टा शक्ति केंद्र में “संकल्प से सिद्धि” सभा, तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Bhuvan Patel

राष्ट्रीय रजक महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को दी नई गति, बिलासपुर जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन

Bhuvan Patel

पीडीएस घोटाला! तीन दर्जन उचित मूल्य दुकान संचालकों पर दो करोड़ के खाद्यान्न गबन का आरोप, तहसीलदारों के हाथ-पाँव फूले

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!