BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर भाजपा की रणनीति तय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बांटी जिम्मेदारियां

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन हेतु कबीरधाम जिला भाजपा द्वारा आज एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय कवर्धा में किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक एवं तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक भावना बोहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को मंडल, बूथ व शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित समस्त पदाधिकारियों के समक्ष साझा किया और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस वर्ष भी 10 से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकालने तथा 13 अगस्त तक सभी घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दिए गए भाषण को याद दिलाते हुए कहा कि “यह भारत के विजयोत्सव और गौरवगान का सत्र है, भारत की सेना के शौर्य का प्रतीक है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक वक्तव्य को जन-जन तक पहुंचाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी ने ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री के संदेश का हवाला देते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान अब राष्ट्रीय एकता का उत्सव बन चुका है। जब एक कॉलोनी के हर घर पर तिरंगा फहरता है, तो पूरे मोहल्ले में देशभक्ति की भावना जागृत हो जाती है।”
कार्यशाला में पूर्व विधायक अशोक साहू, शंकर अग्रवाल, दिनेश गांधी, संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, रामकुमार भट्ट, विदेशी राम ध्रुव, रूपेश जैन सहित जिला और मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, बूथ व शक्ति केंद्र प्रभारीगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला में अभियान की सफलता हेतु जिम्मेदारियां सौंपते हुए रणनीति तय की गई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाराजगी : निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवनों में गुणवत्ता दरकिनार , नियमित निरीक्षण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Bhuvan Patel

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री सीपी चन्द्रवंशी ने ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Bhuvan Patel

कवर्धा में चखना परोसने और शराब पिलाने वाले 8 ढाबों पर पुलिस की दबिश की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!