BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

आजादी का जश्न जुए से मनाते जुआरी, पुलिस ने जंगल से किया 1.12 लाख का जब्ती

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की शाम जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में नकद 54,700 रुपये, आठ मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की गई। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 1.12 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन और डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना रेंगाखार प्रभारी एसआई तरन दास दाहरिया के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में सउनि रोहित साहू, सउनि संजीव तिवारी (साइबर टीम), सउनि दिलीप सोनकर (डीआरजी बल) समेत पुलिसकर्मी शामिल थे।
सूचना मिली थी कि ग्राम मोतिनपुर जंगल में 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो कुछ जुआरी भाग निकले, लेकिन आठ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
गिरफ्तार आरोपी 
संजय अग्रवाल (रेंगाखार), चन्द्रदीप पाण्डोलत (दमोह, म.प्र.), उमेश अग्रवाल (रेंगाखार), परसराम (लोहारीडीह), तेजलाल बढ़ई (दमोह, म.प्र.), चुलेश यादव (साल्हेसवारा), कौशिक सरकार (साल्हेसवारा), मनीष सिंह कल्चूपरी (मानेगांव, म.प्र.)।
जब्ती विवरण —
नकद : ₹54,700
मोबाइल फोन (8 नग) : अनुमानित कीमत ₹58,000
ताश की गड्डी व प्लास्टिक चटाई
कुल जब्ती : ₹1,12,700
मामला जमानतीय होने से आरोपियों को मुचलका पर रिहा कर दिया गया। थाना रेंगाखार में उनके विरुद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा — “स्वतंत्रता दिवस की शाम को भी कुछ लोग किस्मत आजमा रहे थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया है। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चिल्फीघाटी में यात्री बस और स्वराज माजदा में टक्कर बड़ा हादसा टला कोई हताहत नहीं

Bhuvan Patel

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर 24 कर्मचारियों को थमाया नोटिस।

Bhuvan Patel

रमेश कुमार शर्मा होंगे कुंडा का पंचायत सचिव ,जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!