BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सड़क हादसे में दिवंगत के परिवार को मिला आर्थिक संबल, उपमुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 5 लाख की सहायता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मिनीमाता चौक के पास हाल ही में हुए सड़क हादसे में विजय मलहा की असमय मृत्यु के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर दिवंगत की पत्नी धाना बाई मलहा को 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई।
शनिवार को विधायक कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने चेक सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गंगाबाई लोकचंद साहू, दीना मल्लाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को संकट की घड़ी में अकेला न छोड़ा जाए — यही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही राजनीति का उद्देश्य है और राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से परिवार को बड़ा सहारा मिलेगा और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले में महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना फैल

Bhuvan Patel

दोनो डिप्टी सीएम मिले प्रशांत साहु के मां से दिए दस लाख का चेक 

Bhuvan Patel

चरित्र शंका में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश! 24 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार, चिल्फी पुलिस की सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!