BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

जमीन विवाद में खून की होली – बेटे ने पिता व फूफी की हत्या की

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले के थाना पिपरिया अंतर्गत ग्राम इंदौरी में पारिवारिक जमीन बंटवारे के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दिनांक 17 अगस्त 2025 को हुए झगड़े के दौरान रामकुमार काठले (38) ने अपने पिता नरायण काठले और फूफी धरमीन बाई पर लोहे के सब्बल से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।
घटना की सूचना पर सूचक हरिचन्द्र काठले ने पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा, देहाती मर्ग व अपराध दर्ज किया। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 00/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की विवेचना कर रही है।
👉 जमीन विवाद जैसे सामाजिक मुद्दों से उपजे इस पारिवारिक विवाद ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सर्पदंश मुआवजा घोटाला: शराब से मौत को दिखाया सर्पदंश, वकील-डॉक्टर समेत पांच पर एफआईआर

Bhuvan Patel

दिलीप साहू बने जिला साहू संघ कबीरधाम के मीडिया प्रभारी

Bhuvan Patel

कवर्धा में पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!