BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

मुनमुना के जंगल में अज्ञात युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनमुना के घने जंगल में रविवार को एक अज्ञात युवक की लाश पेड़ से लटकती हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है या फिर यह किसी अन्य वजह से हुई संदिग्ध मौत है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। 
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त एवं घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह घटना जहां एक ओर ग्रामीणों को दहशत में डाल रही है, वहीं दूसरी ओर सवाल खड़े करती है कि आखिर युवक जंगल में किस परिस्थिति में पहुंचा और मौत के पीछे की असल वजह क्या है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल दुर्गा उत्सव चिल्फी घाटी में भक्ति और उत्साह का संगम — देशभर के कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग

Bhuvan Patel

रणवीरपुर में माँ शीतला मंदिर की प्रतिस्थापना पर भव्य भजन संध्या, विधायक भावना बोहरा और पद्मश्री अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति

Bhuvan Patel

533 जब्त वाहनों की खुली नीलामी 10 व 11 जुलाई को, दोपहिया से लेकर ट्रक-ट्रैक्टर तक होंगे शामिल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!