BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव थाना परिसर में हंगामा — तीन आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दी सख्त चेतावनी : कानून से खिलवाड़ करने वालों की जगह सिर्फ जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। भोरमदेव थाना परिसर में शनिवार दोपहर हंगामा करने और पुलिस कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी मुख्यालय आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में भोरमदेव थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

आरोपी दीपक उर्फ छोटका चंद्रवंशी, नवीन साहू और गौतरिहा यादव थाने में घुसकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए दबाव बनाने लगे कि किसने उनके साथी को जेल भेजा। आरोपियों की हरकत से थाना परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और शासकीय कार्य बाधित हुआ।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तीनों को हिरासत में लेकर शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया।
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा—
“थाना परिसर में अनुशासन भंग करने या पुलिस कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों का सीधा ठिकाना जेल ही होगा।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सुदूर वनांचल क्षेत्र के 300 विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित

Bhuvan Patel

नगरी निकाय चुनाव-भाजपा ने झोंकी ताकत ,घर-घर जनसम्पर्क में मिल रहा है चंद्रप्रकाश को विशाल जनसमर्थन

Bhuvan Patel

बिना सूचना पटल, बिना मुरूम… बिरनपुर कला में सीसी रोड निर्माण बना भ्रष्टाचार की पक्की बुनियाद!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!