बलौदाबाजार। थाना सिमगा परिसर में शनिवार को राजसात वाहनों की नीलामी आयोजित की गई, जिससे शासन को ₹21,19,000 का राजस्व प्राप्त हुआ।
नीलामी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय समिति द्वारा की गई। इस दौरान कुल 11 वाहनों की नीलामी हुई, जिसमें 58 प्रतिभागियों ने बोली लगाई।



