BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नीलामी : राजसात वाहनों से शासन को मिला ₹21.19 लाख

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। थाना सिमगा परिसर में शनिवार को राजसात वाहनों की नीलामी आयोजित की गई, जिससे शासन को ₹21,19,000 का राजस्व प्राप्त हुआ।
नीलामी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय समिति द्वारा की गई। इस दौरान कुल 11 वाहनों की नीलामी हुई, जिसमें 58 प्रतिभागियों ने बोली लगाई।

सबसे बड़ी बोली एक ट्रक पर ₹8,75,000 की लगी, जबकि दूसरी सबसे ऊंची बोली चारपहिया वाहन पर ₹2,62,000 की रही। नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुई।
इससे पूर्व 22 अगस्त को विज्ञापन जारी कर नीलामी की सूचना दी गई थी और वाहनों को थाना सिमगा, थाना कसडोल एवं चौकी सोनाखान परिसर में आमजन के अवलोकन हेतु रखा गया था। प्रतिभागियों के लिए डिमांड ड्राफ्ट (दोपहिया हेतु ₹2000 और चारपहिया हेतु ₹5000) जमा करना अनिवार्य था।
नीलामी के बाद मौके पर ही आवश्यक कागजी कार्यवाही की गई। प्रशासन ने बताया कि यह राशि सीधे शासन के खाते में जमा की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त का होगा वितरण, 2 अगस्त को मनाया जाएगा “पीएम-किसान दिवस”

Bhuvan Patel

दीपा , राधा , सरस्वती और किरण लड़ेंगे जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव

Bhuvan Patel

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री सीपी चन्द्रवंशी ने ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!