BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हरिद्वार से पंडरिया तक: स्वामी नरेंद्र देव जी के सानिध्य में विशाल योग शिविर परसो

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया
नगर पंडरिया में सोमवार की सुबह स्वास्थ्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। परमपूज्य स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य स्वामी नरेंद्र देव जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय विशाल योग शिविर का आयोजन नगर के सामुदायिक भवन, लोरमी रोड स्थित जनपद पंचायत परिसर के पास किया गया है।
कार्यक्रम प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसमें योगासन, प्राणायाम, सूर्यनमस्कार और विविध आसनों की सूक्ष्म जानकारी के साथ साधकों को स्वास्थ्य लाभ का अवसर प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योग महायज्ञ का लाभ लेने की अपील की है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने पतंजलि योग समिति एवं विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता—
डॉ. धनीराम शर्मा, ऋषि कुमार महरा, मिट्ठू दास गुप्ता, गजानंद कश्यप, रघुनन्दन गुप्ता, नंदकिशोर यादव, मुकेश ठाकुर, संजय पाठक, विजय चंदेल, दिनेश चंद्रवंशी, नकुल चंद्राकर, भागवत चंद्राकर, रोहित जायसवाल, आशुतोष चंद्रवंशी, परमेश्वर साहू, दीपक चंद्राकर, परदेशी पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
नगर में इस योग शिविर को लेकर उत्साह का वातावरण है और सुबह का यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता की नई राह खोलने वाला साबित होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“‘घुसपैठियों’ पर पंचायतों में नजर, मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम बोले – छटपटाने की जरूरत नहीं!”

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, 75 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना हेतु प्रत्येक पंचायत को 10 हजार रुपए की राशि आवंटित

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री से मिले भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि — कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग, “मां के नाम एक पेड़” मिशन को विस्तार देने का आग्रह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!