नगर पंडरिया में सोमवार की सुबह स्वास्थ्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। परमपूज्य स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य स्वामी नरेंद्र देव जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय विशाल योग शिविर का आयोजन नगर के सामुदायिक भवन, लोरमी रोड स्थित जनपद पंचायत परिसर के पास किया गया है।
कार्यक्रम प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसमें योगासन, प्राणायाम, सूर्यनमस्कार और विविध आसनों की सूक्ष्म जानकारी के साथ साधकों को स्वास्थ्य लाभ का अवसर प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योग महायज्ञ का लाभ लेने की अपील की है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने पतंजलि योग समिति एवं विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता— डॉ. धनीराम शर्मा, ऋषि कुमार महरा, मिट्ठू दास गुप्ता, गजानंद कश्यप, रघुनन्दन गुप्ता, नंदकिशोर यादव, मुकेश ठाकुर, संजय पाठक, विजय चंदेल, दिनेश चंद्रवंशी, नकुल चंद्राकर, भागवत चंद्राकर, रोहित जायसवाल, आशुतोष चंद्रवंशी, परमेश्वर साहू, दीपक चंद्राकर, परदेशी पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
नगर में इस योग शिविर को लेकर उत्साह का वातावरण है और सुबह का यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता की नई राह खोलने वाला साबित होगा।