तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट स्थित पाठ बाबा मंदिर में रविवार सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह बेहद जघन्य हत्या है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।