BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के सीक्रेट चेम्बर से 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/चिल्फी। मुखबिर की सटीक सूचना पर जिला कबीरधाम की चिल्फी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक आईशार ट्रक (क्रमांक PB 02 EJ 3009) के गुप्त चेम्बर से लगभग 2 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राज्यीय बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।
ट्रक में सवार दो तस्करों—
1. ईश्वर सिंह पिता हजारीलाल सिंह (48 वर्ष), निवासी ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)
2. रामु सिंह परमार पिता रामकुमार परमार (32 वर्ष), निवासी ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर (राजस्थान)
को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा व वाहन की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपए है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्कर ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेम्बर में गांजा छिपाकर अंतर्राज्यीय स्तर पर खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने न केवल इस चालाक तरीके का भंडाफोड़ किया, बल्कि अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और किन राज्यों में सप्लाई होना था। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
 जप्ती का ब्यौरा
अवैध गांजा : लगभग 2 क्विंटल (कीमत ₹50 लाख)
ट्रक वाहन : ₹20 लाख
कुल जप्ती : ₹70 लाख
इस कार्रवाई को नशा माफिया पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। कबीरधाम पुलिस ने साफ किया है कि जिले की सीमाओं पर लगातार सतर्कता बढ़ाई जाएगी और नशे के खिलाफ अभियान और तेज होगा ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महाशिवरात्रि पर उपमुख्यमंत्री ने किया त्रिवेणी संगम में शाही स्नान, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

Bhuvan Patel

कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ आज इन गावो में करेंगे दौरा , मतदाताओं के करेंगे मुलाकात

Bhuvan Patel

ऊर्जा विभाग में कमीशनखोरी की गंभीर शिकायत, केडा अध्यक्ष पर 3% कमीशन मांगने और धमकी देने का आरोप

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!