BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में आयोजित वनौषधि शिविर में 1000 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
परम्परागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य जन सेवा समिति (पंजीयन क्रमांक-122202561913) के तत्वावधान में कबीरधाम जिले के ग्राम नेवारी ( त्रिभुवन सिंह राजपूत के निवास ) में विशाल वनौषधि चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समिति के संरक्षक नाड़ी वैद्य झुमुक लाल मेरावी के निर्देशन में हुए इस शिविर में जिला भर से आए अनुभवी वैद्यों ने मरीजों का नाड़ी परीक्षण कर विभिन्न रोगों का निःशुल्क इलाज किया और औषधियों का वितरण किया।
शिविर में लगभग 1000 से अधिक मरीजों ने लाभ लिया। आसपास के ग्रामों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और आयुर्वेदिक/वनौषधि उपचार से राहत पाई।
आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले वैद्य
जिला अध्यक्ष: वैद्य रतनदास मानिकपुरी
जिला उपाध्यक्ष: वैद्य दुर्गा राम यादव
जिला सचिव: वैद्य चंद्रभूषण बंजारे
जिला सह सचिव: वैद्य सुखदास मानिकपुरी
जिला सदस्य: वैद्य बलदाउ राम कौशिक, वैद्य गजपति पटेल, वैद्य वंद्रशेखर चंद्रवंशी, वैद्य शत्रुहन मानिकपुरी
क्षेत्रीय सहयोगी वैद्य: शिव बंजारे, मोहित आनंद, रोहित धुर्वे, मालिक राम यादव
शिविर अध्यक्ष के निवास मयारु डेरा में सम्पन्न इस आयोजन में समिति के सेवाभावी वैद्यों ने लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से परम्परागत औषधि चिकित्सा की उपयोगिता बताई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भी जिले के विभिन्न ग्रामों में इस प्रकार के मुफ्त वनौषधि चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

समय पर नही खुलते आंगनबाड़ी केंद्र , मीनू का पालन नही कुपोषण मुक्त के दावे कागजों पर

Bhuvan Patel

अघोषित बिजली कटौती से माल्हनवाड़ा के किसान परेशान: विद्युत कार्यालय पहुंचकर पर्याप्त बिजली की रखी मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

cradmin

विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ और पंडरिया विकास के मुद्दे गरमाए, विधायक भावना बोहरा ने उठाए कई अहम सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!