समनापुर को मिला 50 लाख का भवन, जोराताल में बनेगा मां शाकंभरी देवी चौक
कवर्धा,
कवर्धा में आयोजित पटेल (मरार) समाज का जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह न केवल जिले बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी सामाजिक चर्चा का केंद्र बन गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और समाज की एकता, मेहनत तथा ईमानदारी को देश के लिए अनुकरणीय बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं मां शाकंभरी देवी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
150 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 150 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही शासकीय सेवा में हाल ही में चयनित 15 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों और 53 जनप्रतिनिधियों (पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य) को भी उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
विकास की घोषणाएँ : समाज की मांगों को मिला सहमति
उपमुख्यमंत्री ने पटेल समाज की पुरानी मांगों पर सहमति जताते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं
-
ग्राम समनापुर में 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया जाएगा।
-
ग्राम जोराताल चौक पर मां शाकंभरी देवी का भव्य चौक विकसित होगा।




