BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आजादी के 78 साल बाद भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित बैगा बस्ती – राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ मूलभूत अधिकारों को तरस रहे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
आजादी का अमृतकाल और छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना का रजत वर्ष मनाया जा रहा है, लेकिन कवर्धा जिले की जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत मुड़घुसरी मैदान के आश्रित ग्राम बंजरीहा आज भी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है।
गांव में 22 परिवार विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के और 2 परिवार अन्य आदिवासी रहते हैं। यह बस्ती राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा समुदाय का हिस्सा है, लेकिन उनकी स्थिति बेहद दयनीय है।
न सड़क, न शिक्षा, न इलाज
गांव तक पहुंचने के लिए आज तक सड़क नहीं बनी। बीमार पड़ने पर मरीज को खाट में डालकर अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों की मजबूरी है। शिक्षा के लिए खोला गया आंगनबाड़ी केंद्र भी विवादों के कारण वर्षों से बंद पड़ा है। कुछ बच्चे छात्रावास व आश्रम में रहकर पढ़ाई कर पा रहे हैं, लेकिन 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग आज भी अशिक्षा के अंधेरे में हैं।
विकास के नारों में गुम हकीकत
देश अमृत महोत्सव और छत्तीसगढ़ रजत वर्ष के उत्सव में व्यस्त है, मगर बंजरीहा के बैगा परिवार अब भी संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी न्यूनतम सुविधाओं का अभाव यहां के लोगों के लिए जीवन संघर्ष बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं होती। सवाल उठता है कि जब राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ही उपेक्षा का शिकार हैं, तो फिर विकास की योजनाएं किनके लिए हैं ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गोवर्धन पूजा की सुबह मातम में बदली, पति ने पत्नी की सब्बल से कर दी हत्या! 

Bhuvan Patel

कवर्धा जिला कार्यालय में फर्जी डिप्टी कलेक्टर बन घुसपैठ की कोशिश, पुलिस ने तीन को दबोचा – प्रशासनिक तंत्र को गुमराह करने की साजिश नाकाम

Bhuvan Patel

झोला छाप डॉक्टरों का आतंक! इलाज के नाम पर लूट-खसोट, मरीजों की जान से खिलवाड़ — प्रशासन मौन क्यों

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!