BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की साइबर सेल ने लौटाए 230 गुम मोबाइल, 50 लाख की संपत्ति वापस पाकर खिले चेहरे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए आम नागरिकों की उम्मीदों को मुस्कान में बदल दिया है। “आप मन के मुस्कान – हमन के पुरस्कार” अभियान के तहत पुलिस की साइबर सेल ने 230 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए है।
यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में मिली, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, पंकज पटेल और उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर ने अभियान को दिशा दी। जिले के थाने, चौकियां और साइबर सेल की टीम ने निरंतर प्रयास से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर बरामदगी की।
मोबाइल वापसी कार्यक्रम में डीएसपी संजय ध्रुव, प्रतीक चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान और पूरी टीम मौजूद रही। साइबर सेल टीम में एएसआई चंद्रकांत तिवारी एवं आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, शिवम मंडावी, अजय ठाकुर, उपेंद्र सिंह और विकास श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा— “कबीरधाम पुलिस हर नागरिक की मुस्कान को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती है। मोबाइल लौटाना सिर्फ संपत्ति की बरामदगी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास है।”
साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि मोबाइल गुम हो तो तुरंत थाने या साइबर सेल से संपर्क करें और https://www.ceir.gov.in पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज करें। जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, मोबाइल मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पुलिस-जन सहयोग को नई दिशा देगा।
जिन लोगों ने आज अपने मोबाइल प्राप्त नहीं किए हैं, वे साइबर सेल कार्यालय, एकता चौक, कवर्धा से अपना मोबाइल वापस ले सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चावल उत्सव: बरसात से पहले राहत, 40 हजार से अधिक परिवारों को मिला तीन माह का राशन

Bhuvan Patel

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा में पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय एवं अंतिम सूचना

Bhuvan Patel

हथियार के साथ घर में घुस पड़ोसी युवक , महिला से साथ जबरदस्ती करने की कोशिश , गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!