BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज की राह आसान, जिला अस्पताल सेवाएँ अपग्रेड – कलेक्टर वर्मा ने दी विस्तृत जानकारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य शासन ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 40 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है और 306 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अगले सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की तैयारी की जा रही है।
इसके साथ ही जिला अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों से बढ़ाकर 220 बिस्तरों तक की जा रही है। वर्तमान में अस्पताल 170 बिस्तरों की सुविधा के साथ कार्यरत है। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विस्तार से जिले के नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ अपने ही जिले में उपलब्ध होंगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तुर्रे, सिविल सर्जन डॉ. केशव ध्रुव और डीपीएम अनुपमा तिवारी मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज हेतु 40 एकड़ भूमि आवंटित, 306 करोड़ रुपये की स्वीकृति
अगले सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ कॉलेज की शुरुआत संभावित
जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़कर 220 बिस्तर
वर्तमान में अस्पताल में 170 बिस्तरों की सुविधा
ओपीडी मरीजों की संख्या 478 से बढ़कर 563 प्रतिदिन
रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्कैन सुविधा, अब तक 190 मरीज लाभान्वित
प्रतिमाह औसतन 1200 एक्स-रे, 750 अल्ट्रासाउंड, 32 हजार पैथोलॉजी टेस्ट
डायलिसिस यूनिट में 6 मशीनें, प्रतिमाह 380 मरीजों का उपचार
अप्रैल-अगस्त 2025 के बीच 1403 प्रसव, जिनमें 568 सिजेरियन
केवल अगस्त माह में 345 प्रसव – अस्पताल का अब तक का रिकॉर्ड
जनवरी-अगस्त 2025 तक 243 साँप काटने के मरीजों का सफल उपचार
ब्लड बैंक: अप्रैल-अगस्त में 1298 यूनिट रक्त संग्रह, 1272 यूनिट उपयोग

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में गन्ना खरीदी-पेराई सत्र की शुरुआत, शेयर प्रमाण पत्र वितरण और सरदार पटेल प्रतिमा स्थापना की घोषणा

Bhuvan Patel

अवैध शराब विक्रेता को पुलिस ने पकड़ा , धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट

Bhuvan Patel

भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र में चरवाहे पर जंगली जानवर का हमला, चरवाहा लापता—अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!