BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

खेत में पैरा लेने गई महिला जिंदा जली, कसडोल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 

बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम सेल और कसडोल के बीच स्थित खेत में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम सेल निवासी प्रभा साहू (उम्र 46 वर्ष) पैरा लेने अपने खेत पहुँची थी। इसी दौरान खेत में लगी आग की चपेट में आने से वह जिंदा जल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा दुख और सदमे का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जांच में जुटी पुलिस , नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bhuvan Patel

सरकारी अवकाश में भी आदेश की गूंज! शाकंभरी जयंती के दिन शिक्षा अधिकारियों की बैठक, प्रशासनिक संवेदनशीलता पर तीखे सवाल

Bhuvan Patel

यात्री बसों पर परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 15 बसो पर मोटरयान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!