BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध अतिक्रमणकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वन विभाग कवर्धा ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी पंडरिया श्री सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया-पश्चिम श्रीमती पल्लवी गंगबेर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान परिसर पंडरीपानी के कक्ष क्रमांक पी.एफ.-489 में अवैध कब्जा पाया गया।
जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम बाकी, तहसील बोड़ला निवासी जग्गू राम पिता मिल्कु (जाति बैगा) द्वारा यह अतिक्रमण किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20758/12 दिनांक 14.08.2025 तैयार किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों – प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल तरुण वर्मा, उपवनक्षेत्रपाल विलास कुम्भकार व सुनील सोनी, कर्मचारी विष्णु सिंह धुर्वे, सीमा टांडिया, अजीत कुमार पाल, तारकेश यादव, राम सिंह दीक्षित तथा वाहन चालक रामू निषाद का विशेष योगदान रहा।
वन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि – “अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कार्रवाई: पुलिस ने 22 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

गृह मंत्री का सराहनीय पहल अब जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर

Bhuvan Patel

अघोषित बिजली कटौती से माल्हनवाड़ा के किसान परेशान: विद्युत कार्यालय पहुंचकर पर्याप्त बिजली की रखी मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!