कवर्धा , जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक दो के प्रत्याशी उत्तरादेवी गोकुल साहू (पतंग छाप) चुनाव चिन्ह का प्रचार अभियान लगातार जारी है । आज उत्तरा देवी साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पुतकी खुर्द में परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के मंदिर मे पूजा पाठ कर ,नारियल भेंट कर आशीर्वाद लिया व घर घर जाकर सभी मतदाताओं से आशीर्वाद लिया । मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का फैसला ले रहे है साथ ही उतरा गोकुल साहू ने गांवों की विकास के लिए चुनाव जीत दर्ज करने बाद दूसरे दिन से प्लानिंग कर करने का लोगो से वचन भी दे रहे है। उतरा गोकुल साहू ने विष्णु देव साय सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर भी मतदाताओं को जानकारी दे रहे है।



