BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

बलौदा बाजार में 29 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी, 140 प्रकरणों में 657 MT जब्त”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदा बाजार। जिले में खरीफ विपणन वर्ष के तहत धान खरीदी अपने  सफलता की ओर है। खाद्य विभाग बलौदा बाजार से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कुल 29,52,261  क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जो प्रदेश स्तर पर भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
हालांकि, इस उपलब्धि के समानांतर अनियमितताओं पर की गई कार्रवाई भी सुर्खियों में है। विभागीय जानकारी के मुताबिक अब तक 140 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 657 मीट्रिक टन धान जब्त किया गया है। यह आंकड़े बताते हैं कि प्रशासन द्वारा निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है।
जिले में 38,213 किसानों ने अपना रकबा समर्पित किया है, जबकि कुल समर्पित रकबा 680 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी का कुल लक्ष्य 9,15,400 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है।
वहीं परिवहन और उठाव की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 81,075 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जबकि 1,06,635 मीट्रिक टन के डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी किए जा चुके हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आने वाले दिनों में उठाव की प्रक्रिया और तेज की जाएगी।
प्रशासन का दावा है कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण, जांच और सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, बड़े पैमाने पर खरीदी और कार्रवाई के आंकड़े यह भी संकेत देते हैं कि धान खरीदी व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ सख्त नियंत्रण की आवश्यकता अभी भी बनी हुई है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लक्ष्य के मुकाबले खरीदी और उठाव को कितनी तेजी से पूरा किया जाता है और अनियमितताओं पर कार्रवाई कितनी प्रभावी साबित होती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां की कर दी हत्या, पिता पर भी किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Bhuvan Patel

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजन के तहत एमसीपी की राशि का बंदरबांट 

Bhuvan Patel

स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी का आज नगर आगमन होगा ठाकुर देव चौक से भव्य स्वागत की तैयारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!